Let’s travel together.

IND vs ENG: कुलदीप यादव तो रोहित शर्मा से भी दो कदम आगे निकले, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का पारा हुआ हाई

0 422

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का पारा अब और हाई हो चुका है. इसे और बढ़ाने का काम किया है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके बाद दिए कुलदीप यादव के बयान ने. इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले जो कहा है, उसके बाद रोमांच अपने चरम पर जा पहुंचा है. सेमीफाइनल से पहले कही रोहित की बात तो सिर्फ इंग्लैंड तक सीमित रही. लेकिन, कुलदीप यादव उनसे दो कदम आगे निकलते दिखे.

अब सवाल है कि रोहित शर्मा और कुलदीप यादव ने ऐसा कहा क्या है? तो उनके बयानों पर हम आएं उससे पहले ये बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने वाला है. ये मुकाबला गयाना में 27 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार रात के 8 बजे से खेला जाएगा.

सामने इंग्लैंड… रोहित के बयान से सेमीफाइनल का पारा हाई

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर रोहित ने अपनी पहली प्रतिक्रिया ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ही दे दी थी. ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने के बाद रोहित शर्मा से जब पूछा गया कि इंग्लैंड से मुकाबले को लेकर आप क्या कहेंगे? तो उन्होंने सरेआम ये कहा कि इंग्लैंड से मुकाबला अच्छा होगा. हालांकि, इंग्लैंड को सामने देखकर हमारे लिए कुछ बदलेगा नहीं. हमारा मकसद वही करने पर होगा जो एक टीम के तौर पर हम कर सकते हैं और अब तक करते आए हैं. हम मुकाबले को जीतना चाहेंगे.

कुलदीप यादव तो दो कदम आगे निकले

रोहित शर्मा के इस बयान के बाद सेमीफाइनल का रोमांच अभी परवान चढ़ ही रहा था कि कुलदीप यादव के बयान ने उस रोमांच में आग में घी डालने का काम कर दिया. कुलदीप तो रोहित से भी दो कदम आगे निकल गए. उन्होंने सीधे T20 वर्ल्ड कप जीतने की ही बात की है. सेमीफाइनल का जिक्र भी नहीं किया. कुलदीप ने कहा कि इस बार हम कोशिश नहीं कामयाबी हासिल करना चाहते हैं. हम ट्रॉफी को घर लाने की पूरी कोशिश करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |     कोर्ट रोड गर्ल्स स्कूल के पास एक्टिवा में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईखेड़ा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     दीपावली से पहले एक्शन में प्रशासन, एसडीएम प्रियंका भलावी ने किया सुल्तानगंज बाजार का औचक निरीक्षण     |     किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जागृति संगठन ने सौंपा मांगपत्र, कर्जमाफी से लेकर खाद-बिजली तक उठाए मुद्दे     |     SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है     |     त्योहारों के मद्देनजर मिलावट पर सख्ती, जिले में 44 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए     |     धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811