Let’s travel together.

सिगरेट के लिए मर्डर…जानें कौन था वो भारतीय युवा जिसकी अमेरिका में की गई हत्या

0 385

अमेरिका में एक सिगरेट का पैकेट शख्स की मौत का सबब बन गया. जिस शख्स की मौत हुई है वह भारत का रहने वाला है. सिगरेट के सिर्फ एक पैकेट के लिए उसे गोली मार दी गई. इससे साबित होता है कि अमेरिका में गन कल्चर कितना चलन है. मृतक शख्स का नाम दासारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है जो यूएस के सुपरमार्केट में काम काम करता था.

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को 32 साल का गोपीकृष्ण स्टोर के काउंटर पर था. इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर स्टोर के अंदर घुसा और और उसने गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस दौरान उसने सिगरेट का जो पैकेट लेना था उसे ले लिया और चला गया. इस गोलीबारी में काउंटर में मौजूद गोपीकृष्ण गंभीर रूप से जख्मी हो गया और जमीन पर गिर गया. जिसके बाद लोगों ने किसी तरह को अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें हमलावर फायरिंग करता हुआ साफ नजर आ रहा है.

नौकरी के लिए अमेरिका गया था गोपीकृष्ण

गोपीकृष्ण आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के कर्लापलेम मंडल के याजली का रहने वाला था. रोजगार के लिए वह घर बार छोड़कर अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ अमेरिका गया था जहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था. गोपीकृष्ण अर्कांसस में एक सुपरमार्केट में काम करता था.उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है. उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

आंध्र प्रदेश के CM ने परिवार को दिया मदद का भरोसा

गोपीकृष्ण की मौत पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया है साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि राज्य सरकार गोपीकृष्ण पार्थिव शरीर को घर वापस लाने में हर संभव सहायता करेगी. सरकार उनके परिवार के साथ है,. इसके साथ ही उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी जाहिर की.

वहीं ह्यूस्टन में भारतीय दूतावास ने भी घटना पर दुख जताया है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उसने कहा है कि गोपीकृष्ण के निधन से की घटना से काफी दुखद हैं. दूतावास ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की. साथ ही ये भी बताया कि स्थानीय परिवार के सदस्यों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811