Let’s travel together.

हार थाली में मिलेट्स हों शामिल- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 74

 

श्री अन्न के बीज किसानों को बांटकर अभियान का किया शुभारंभ

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व योग दिवस के अवसर पर रीवा में श्री अन्न (मोटे अनाज) संवर्धन अभियान का शुभारम्भ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मोटे अनाज को अपने खान-पान में शामिल किया जाना आवश्यक है। प्राचीन काल में जब हमारे देश में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का नियमित रूप से भोजन में शामिल किया जाता था तब लोग कम बीमार पड़ते थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है और बड़ी मात्रा में श्री अन्न का निर्यात किया जा रहा है। आज फिर मोटे अनाज को अपनाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोटे अनाज के संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। उनका संकल्प है कि भारतीयों की थाली में मिलेट्स जरूर शामिल हों ताकि हमारा देश के नागरिक स्वस्थ व संपन्न रहे। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने श्री अन्न के बीज के पैकेट किसानों को वितरित किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811