Let’s travel together.

डॉ. प्रभुराम चौधरी के नेतृत्व में नव नियुक्त केंद्रीय मंत्री द्वय श्री शिवराज सिंह चौहान, श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का आत्मीय स्वागत

0 237

भोपाल। नव नियुक्त केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और विदिशा लोकसभा सांसद आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आज रविवार को भोपाल प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

श्री शिवराज सिंह चौहान जी के भोपाल आगमन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन और समर्थन प्रकट किया। वे नए नियुक्त केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के नेतृत्व में सांची विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा कर्मचारी चयन मंडल चौराहा में हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।

रायसेन जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
भोपाल के इस समारोह में, सांची विधानसभा के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने नेतृत्व में सांची विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री चौहान का ऐतिहासिक स्वागत किया।


श्री शिवराज सिंह चौहान जी के आगमन के साथ, भोपाल में भाजपा के प्रति जनमानस में भी एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
साथ ही नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल एयरपोर्ट में एक भव्य स्वागत किया।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811