Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आयसर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार की टक्कर मारी,एक की मौत

0 172

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा लंबा खेड़ा जोड़ के पास देर रात को आयसर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मर दी जिससे एक की मौत हो गई तो दूसरी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा के के पास लंबाखेड़ा गांव से बेरखेड़ी जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को  देर रात आयशर ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आजाद एवं शिवराज दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पर बेरखेड़ी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से आजाद की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान भोपाल में आजाद की मौत हो गई। वही शिवराज सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा कोई सा दिन नहीं जाता है कि त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर से लेकर भोपाल भानपुर तक दुर्घटना ना होती हो। प्रतिदिन 45 किलोमीटर मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लगातार कई राहगीर घायल हो रहे हैं तो कई राहगीरों मौत हो चुकी है। 5 महीने में ही 50 से ज्यादा दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें अभी तक 75 लोग घायल हो गए हैं तो वही 12 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811