Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

0 56

तारकेश्वर शर्मा

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में एक किशोरी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय (24) स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंचा और एक घर में घुस गया। वहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली किशोरी के कंधे पर लगी है। पूरा मामला एकतरफा प्यार का है। जिस स्कूटी से आरोपित मौके पर पहुंचा था, वह उसे छोड़कर फरार हो गया था। घटना के तुरंत बाद एक अन्य किशोरी मौके पर पहुंची और स्कूटी लेकर वह भी फरार हो गई।

इन्होंने क्या कहा
अज्ञात युवक ने एक किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया है। उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के विरुद्ध 307 का मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है।
अनिल सोनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811