Let’s travel together.

अक्षय तृतीया मंगलवार को,इसदिन दान-पुण्य का है विशेष महत्व

0 479

अक्षय तृतीया का पर्व तीन मई यानि कल मंगलवार को मनाया जायेगा। इस दिन धरती पूजन के साथ ही दान-पुण्य व सोना खरीदने की प्राचीन परम्परा है। इस दिन किसान मां अन्नपूर्णा यानि पृथ्वी का पूजन-अर्चन करते हैं। पर्व को लेकर आभूषण के कारोबारी लुभावने ऑफर देने का बोर्ड पहले से ही लगा रखे हैं। आमजन में यह धारणा है कि इस दिन किये गये पुण्य कार्य का क्षय नहीं होता। कृषि प्रधान देश होने के चलते भी अक्षय तृतीया का खासा महत्व है। किसान इस दिन धरती मां का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर वर्ष भर अन्न प्रदान करने की मन्नते मांगते हैं। पुराणों में वर्णन के अनुसार भगवान विष्णु के अंशावतार महर्षि परशुराम के रूप में अवतरण भी इसी तिथि को हुआ था, त्रेतायुग भी इसी तिथि से शुरू हुआ था। साथ ही पाप नाशिनी मां गंगा व मां अन्नपूर्णा का अवतरण भी त्रेतायुग में इसी तिथि को हुआ था।

‘अक्षय का अर्थ होता है जो कभी खत्म न हो और इसलिए ऐसा कहा जाता है कि ‘अक्षय तृतीया यह वह तिथि है जिसमें सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस दिन मनुष्य जितने भी पुण्य कर्म तथा दान करता है, उससे उसका शुभ फल अधिक मात्रा में मिलता है और शुभ फल का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता है। महर्षि वेदव्यास ने इसी दिन से महाभारत लिखना शुरू किया था। इस दिन ही युधिष्ठिर को ‘अक्षय पात्र की प्राप्ति हुई थी। इस दिन ही बद्री केदारनाथ की यात्रा भी शुरू होती है। बताया कि इस तिथि को गृहप्रवेश, नींव पूजा, नए कारोबार की शुरूआत वाहन खरीदने आदि के लिए यह तिथि उपयुक्त मानी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811