Let’s travel together.

विद्या से विनम्रता आती है- आचार्य डॉ रघुवीर सिंह गौर

0 98

क्षत्रिय महासभा शिवपुरी का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

111 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के 484 वाँ जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को मातोश्री में आयोजित किया गया ।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी के अध्यक्ष एस के एस चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 111 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा कक्षा 8वीं,10वीं एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त किये,तथा इसके साथ-साथ अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षत्रिय समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया.सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूज्य संत कृपाल सिंह जी महाराज,अध्यात्म निकेतन आश्रम ग्वालियर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य गुरुजी श्री रघुवीर सिंह जी गौर संस्थापक वर्ल्ड स्पिरिचुअल फाऊंडेशन शिवपुरी द्वारा की गई. प्रतिभा सम्मान समारोह में गुरु जी ने अपनी उद्बोधन में कहा विद्या एक ऐसा धन है जिसमें विनम्रता स्वमेय प्राप्त हो जाती है और विनम्र व्यक्ति आमजन के प्रेम का पात्र हो जाता है एवं पात्र व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने का मंत्र प्राप्त कर लेता है। विद्या जीवन यापन की उपलब्धता तो होती ही है, साथ ही जीवन कल्याण पथ पर अग्रसर हो जाता है। सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समर सिंह राठौड़ जिला शिक्षा अधिकारी एवं गौरव चौहान कवि इटावा उपस्थित रहें. सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज अध्यात्म निकेतन आश्रम ग्वालियर,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी समर सिंह एवं राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान ने भी संबोधित किया. सभी अतिथियों द्वारा बताया गया कि हम आप सभी को सम्मानित करते हुए गोर्बान्वित महसूस कर रहे हैं। आप सभी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने परिवार और क्षत्रिय समाज का नाम रोशन करें. ऐसे छात्र-छात्राएं जिनके द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त किये उनको विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह तीसरी बार आयोजित किया गया है।समारोह उपरांत सहभोज दिया गया।
*कक्षा 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शौर्य प्रताप सिंह तोमर का वर्ल्ड स्पिरिचुअल फाऊंडेशन द्वारा किया गया सम्मान*
कक्षा 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र *शौर्य प्रताप सिंह पुत्र अंगद सिंह तोमर* का पूज्य गुरुजी रघुवीर सिंह जी गौर फाउंडर – वर्ल्ड स्पिरिचुअल फाऊंडेशन इंडिया द्वारा 96% अंक प्राप्त करने के लिए ₹11000 की नगद राशि,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं डेली पब्लिक स्कूल के संचालक शत्रुघ्न सिंह तोमर द्वारा ₹1100 की नगद राशि प्रदान की गई.चंद्रपाल सिंह सिकरवार की स्मृति में कक्षा 10 में उच्चतम अंक वाले छात्र को ₹2100 का नगद पुरस्कार एस के एस चौहान अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह भजन सिंह वैश, तथा ₹1100 की राशि डेली पब्लिक स्कूल के संचालक शत्रुघ्न सिंह तोमर द्वारा कुमारी प्रतिभा सिंह पुत्री विकास सिंह तोमर कक्षा 93.6% अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया.कक्षा आठवीं राघवेंद्र सिंह पुत्र श्री सनमान सिंह गौर 95% अंक प्राप्त करने के लिए ₹1100 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।15 छात्रों द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह तोमर द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811