Let’s travel together.

दिल्ली में अमित शाह से चल रही योगी की मीटिंग, पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा

0 90

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद दोनों की यह पहली और अहम मुलाकात है. अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे. इसके अलावा सीएम योगी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा है.

लोकसभा चुनाव में इस बार यूपी में बीजेपी के परिणाम अच्छे नहीं रहे, जिसके बाद से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. खराब नतीजे को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है. शनिवार को सीएम योगी ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में खराब चुनावी प्रदर्शन सहति कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा प्रदेश में सरकार के कामकाज और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर समस्याओं को दूर करने को लेकर बातचीत की गई. लोकसभा चुनाव में कई मंत्रियों के इलाकों में बीजेपी को कम वोट मिले, बैठक में इस पर भी चर्चा हुई थी.

UP में NDA को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव में यूपी में NDA को बड़ा झटका लगा. 80 में 36 सीटें मिलीं. इनमें बीजेपी को 33, RLD को 2 और अपना दल (एस) को 1 सीट मिली है. यूपी में सबसे ज्यादा 37 सीटें समाजवादी पार्टी को मिली हैं. इसके अलावा कांग्रेस को 6, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) को एक सीट मिली है. पिछले लोकसभा के चुनाव (2019) में एनडीए ने उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. यूपी की 80 सीटों में NDA को कुल 64 सीटों पर जीत मिली थी. इसमें बीजेपी को 62 और अपना दल को 2 सीट मिली थी.

मोदी कैबिनेट में यूपी से कितने मंत्री?

खराब प्रदर्शन के बाद भी उत्तर प्रदेश से पीएम मोदी के अलावा सबसे ज्यादा 10 मंत्री बनाए गए हैं.

  • नरेंद्र मोदी- BJP
  • राजनाथ सिंह- BJP
  • हरदीप सिंह पुरी-BJP
  • जयंत चौधरी-RLD
  • अनुप्रिया पटेल- अपना दल (एस)
  • जितिन प्रसाद- BJP
  • पंकज चौधरी- BJP
  • एसपी सिंह बघेल – BJP
  • कीर्तिवर्धन सिंह – BJP
  • बनवारी लाल वर्मा – BJP
  • कमलेश पासवान – BJP
Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |     आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए तस्कर बोले शिवपुरी के जंगल में किया शिकार     |     चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811