Let’s travel together.

मानव संसाधन का समुचित उपयोग भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 117

सागर इंस्टिट्यूट के छात्रों को उप मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

पूरे मनोयोग से काम करें, समाज और देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करें

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाएँ, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, कृषि समस्त क्षेत्रों में सतत विकास हो रहा है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया के माध्यम से हर सेक्टर देश के समस्त क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव संसाधन का समुचित उपयोग देश में आर्थिक क्रांति लाएगा और वर्ष 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज सागर इंस्टिट्यूट भोपाल में विभिन्न कंपनियों में चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने छात्रों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि पूरे मनोयोग से काम करें। देश के लिए समाज के लिए अपने कर्तव्यों को याद रखें। देश के विकास में भागीदार बने। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग अनुसार शिक्षित युवाओं को वैश्विक आवश्यकताओं के लिए तैयार करने, योग्य लोगों को उनकी योग्यतानुसार रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए शासन के साथ देश के उद्यमी प्रयासरत हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि युवा वर्ग देश के विकास को समझ रहा है और विकास की राह में सहभागी बन रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली साहब की रचना का ज़िक्र कर छात्रों को प्रेरित किया

“सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो
किसी के वास्ते राहें कहां बदलती हैं
तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और सतत प्रयास की ज़रूरत है। चेयरमैन सागर ग्रुप सुधीर अग्रवाल, एमडी सिद्धार्थ अग्रवाल सहित सागर इंस्टिट्यूट ग्रूप के शिक्षक, छात्र और छात्रों के परिजन भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811