अभियान अंतर्गत लगवाएंगे 500 पौधे
पौधे बड़ा होने तक कि जिम्मेदारी लेने दिलाया संकल्प
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में विभिन्न संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था कृषक सहयोग संस्थान की बाल मित्र महिलाओं ने आज शीतल टाउन में 11 पौधे रोपे। सनास्था के जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि बाल मित्रों द्वारा पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत एक परिवार एक पौधा अभियान चलाएंगे। ब्रह्माकुमारी संस्थान के भाई भगवान दास ने भी आज 11 पौधे रोपे।

एक पौधा एक परिवार अभियान–
बाल मित्र डॉली पाल,गंगा खातरकर,स्मिता पेटकर,अनिता पाल ने बताया आज शीतल टाउन में 11 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। पखवाड़े के अंतर्गत एक परिवार एक पौधा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अलग-अलग कॉलोनीयों में जाकर प्रत्येक रहवासी परिवार को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही पौधा जीवित रहे इसके लिए उन्हें बड़ा होने तक पालने पहुंचने का संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान में पुष्पा खतरकर निकिता खातरकर, बबली पाल,पप्पी धाकड़,माधवी हुरमाडे,रोशनी सहित महिलाओं ने भाग लिया।