Let’s travel together.

मथुरा से उज्जैन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 20 से अधिक लोग घायल

0 135

– घायलों को कोलारस के स्वास्थ्य केेंद्र में किया गया भर्ती, कुछ गंभीर शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर

– पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के नजदीक आज सुबह एक तीर्थ यात्रियों से भरा पिकअप वाहन पलट जाने से उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मैक्स पिकअप वाहन में करीब 40 तीर्थ यात्री सवार थे जो मथुरा से उज्जैन जय गुरुदेव आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में दर्शन लाभ के लिए जा रहे थे। तभी कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर खालसा होटल के नजदीक यह पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके बाद यहां से कुछ गंभीर रूप से घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में रैफर किया गया है।
इस हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इस पिकअप वाहन दुर्घटना में घायल हुए तीर्थ यात्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह मथुरा से उज्जैन आश्रम पर होने वाले वार्षिक भंडारे में जा रहे थे। तभी तेज गति से उनका मैक्स पिकअप वाहन हाईवे पर पलट गया जिसमें करीब 40 लोग सवार थे इन तीर्थ यात्रियों में 20 के करीब महिलाएं हैं और बच्चे शामिल हैं। दूसरी तीर्थ यात्री पुष्पा ने बताया कि वह मथुरा से उज्जैन वार्षिक भंडारे के लिए जा रहे थे।अचानक वाहन पलटा और हमें पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। इस दुर्घटना के बाद अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811