Let’s travel together.

अच्छे खिलाड़ी के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य सबसे जरूरी- डॉ गिरीश चतुर्वेदी

0 136

– खेल स्टेडियम पर चल रहे समर कैंप में बैडमिंटन कोर्ट में पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर स्टेडियम पर शिवपुरी शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गिरीश चतुर्वेदी, शिवपुरी शहर के जाने-माने व्यापारी एवं समाजसेवी टिंकेश गर्ग, लव अग्रवाल, रेड क्रॉस में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे राजकुमार शर्मा द्वारा शुक्रवार को सुबह समर कैंप में बैडमिंटन कोर्ट में पहुंचकर बच्चों से बातचीत कर उन्होंने कई टिप्स दिए।
कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान डॉ चतुर्वेदी ने बच्चों से बातचीत में कहा स्पोर्ट्समैन के लिए सबसे प्रमुख है अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य सबसे महत्वपूर्ण है। खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चे स्वयं ही जीवन जीने की कला एवं संघर्ष करना सिखाते हैं। समाजसेवी टिंकेश गर्ग ने छोटे-छोटे किस्से सुनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों के बीच पहुंचकर सभी अतिथियों ने कहा कि उन्हें अपने बचपन की याद आ गई। इस मौके पर खेल शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, ललित शर्मा एवं अन्य साथीगण मौजूद थे । इस मौके पर टिंकेश गर्ग द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सभी अतिथियों ने विश्वास दिलाया कि बच्चों के लिए हम हमेशा तैयार हैं आप हमारे को कभी भी किसी भी बात के लिए कह सकते हैं। अंत में आभार प्रदर्शन राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811