मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर आरिफ बस ने रात के समय विदिशा से अपने गांव गीदगढ़ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 क्यूवी 3420 से जा रहे राजकुमार प्रजापति पिता खिलान सिंह प्रजापति की मोटरसाइकिल को कलारी के पास पीछे से टक्कर मार दी थी मोटरसाइकिल चालक राजकुमार प्रजापति को सिर में गंभीर चोटों के चलते पहले सांची सिविल अस्पताल फिर विदिशा मेडिकल कॉलेज और स्थिति ज़्यादा ही गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है। जहां पर उपचार के दौरान राजकुमार प्रजापति की बुधवार गुरुवार रात को मौत हो गई।
वही पुलिस ने आरिफ बस एमपी 04 ज़ेडटी 5354 के चालक पर घायल के भाई नारायण सिंह प्रजापति की रिपोर्ट पर धारा 279, 337 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया गया था। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया कि भोपाल से मार्ग डायरी आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।