Let’s travel together.

माता पिता की पुण्य स्मृति में जितेंद्र रघुवंशी ने नवग्रह मंदिर पर लगवाया वाटर कूलर

0 84

 

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आम नागरिकों, भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए साफ़ और शुद्ध शीतल पेय जल की हुई व्यवस्था । शहर के प्राचीन नवग्रह मंदिर पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी(जीतू) ने अपनी माता स्व. श्रीमती हीरा रघुवंशी ,एवं पिता स्व. श्री नारायण सिंह रघुवंशी जी की पुण्य स्मृति में शीतल पेय जल के लिए वाटर कूलर लगवाया। ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध शीतल पेय जल मिल सकें।
जीतू रघुवंशी ने बताया कि वह नवग्रह मंदिर पर शनिवार को दर्शन लाभ के लिए जाते है , तब उन्होंने देखा कि मंदिर पर आने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं को शनिवार के अलावा पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, यहां सेंकड़ों की तादाद में भक्तों का आना जाना लगा रहता है, उन्हें पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
इसको देखते हुए जीतू रघुवंशी ने सुरक्षित पानी की टंकी रखवाईं और उसमें नवीन वाटर कूलर लगवा कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर की , ताकि लोगों के लिए शीतल पेय जल प्राप्त हो सके।
उपस्थित जनों में नवग्रह मंदिर के पुजारी मनीष महाराज, पुजारी सत्यम महाराज ,अखिलेश गुप्ता, सन्दीप नगरिया , नीरज जाटव ( छोटू ) जिला सचिव ,पुनीत शर्मा , आयुषी शर्मा ,रामकली राठौर, नीतू शर्मा , आयुषी जैन, अरुण, कन्नू आदि भक्त शामिल रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811