Let’s travel together.

50 छात्राओं के बेहोश होने के बाद जागी बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार ने 8 जून तक स्कूल बंद रखने के दिए आदेश

0 59

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. आसमान आग उगल रहा है. दिल्ली में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है जबकि बिहार में भीषण गर्मी के कारण बुधवार सुबह 50 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं के इस तरह बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद अब बिहार सरकार ने एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मी को देखते हुए मुख्य सचिव को राज्य में सभी स्कूल बंद करने के दिए निर्देश जारी किया है. जिसके तहत 30 मई से 8 जून तक सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. दरअसल बिहार में गर्मी की वजह से 50 छात्राएं स्कूल में ही बेहोश हो गई थीं. जिससे हड़कंप मच गया था. जिसके बाद हालात को देखते हुए बिहार सीएम ने सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है.

Whatsapp Image 2024 05 29 At 6.39.31 Pm

गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

बिहार में आसमान से बरस रही आग ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस दौरान स्कूल में बच्चे पढ़ाई के लिए जाते रहे. बुधवार 29 मई को सुबह बिहार के शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मोतिहारी समेत कई जिलों से स्कूलों में बच्चे गर्मी के चलते बेहोश हो गए. जिससे अफरा-तफरी मच गई थी.

स्कूल में 50 छात्राएं बेहोश

शेखपुर के एक स्कूल में 50 छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं. जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं बेगूसराय में भी कई छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें मटिहानी पीएससी में भर्ती कराया. इन हादसे से हर कोई सकते में आ गया. स्कूल कैंपस में हड़कंप मच गया.

प्रचंड गर्मी में स्कूल खुले रहने को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की.बच्चों के परिजनों से लेकर शिक्षक और नेताओं तक ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक से स्कूलों को बंद करने की मांग की, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया. इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तो केके पाठक के आदेश को तुगलगी फरमान तक करार दे दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811