Let’s travel together.

परिजन सोते रहे और हो गई 12 लाख की चोरी

0 573

-सिलतरा चौकी के अकोली में किसान के घर वारदात

-पुत्र के विवाह की थी तैयारी

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

बर्तमान समय मे ग्रामीण क्षेत्रों में निश्चिंत होकर सोना भी अब चोरों के लिए आसानी से वारदात को अंजाम देने वाला साबित हो रहा है बीती रात अकोली गांव में एक परिवार सोता रहा और चोर दरवाजे में छेद कर कुंडी खोलकर 12 लाख के की चोरी कर रफूचक्कर हो गए।


जानकारी के मुताबिक आकोली निवासी सुरेश वर्मा अपने बेटे की 11 मई को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे एक बेटी है उसकी भी शादी करने की करना थी पैसे से किसान सुरेश वर्मा रोज की तरह बीती रात भी सपरिवार कूलर में सोये हुए थे अकोली के वार्ड क्रमांक 3 निवासी सुरेश वर्मा ने बताया कि करीब रात्री लगभग 1 से 1:30 के तकरीबन वह रात में उठे थे लेकिन कुछ हलचल नजर नहीं आई जब वह सुबह 4:30 बजे के आसपास उठे तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ दरवाजा खुला मिला सामान बिखरे पड़े नजर आए जिससे प्रार्थी कुछ अनहोनी होने की भनक लगी और उन्होंने देखा कि घर पर चोरी हो गई है प्रार्थी आसपास के परिचित को फोन कर बुलाया वहीं प्रार्थी ने अपने पुत्र और पुत्री के लिए शादी के लिए गहने और कुछ नगदी

समान घर पर रखे थे जिसे चोरों ने बड़ी चालाकी दरवाजे पर छेद कर हाथ साफ कर दिया साथ ही साथ गांव के ही प्रदीप शर्मा के मकान पर भी चोरों ने हाथ साफ करने की नियत से घुसे थे लेकिन रूम मालिक के हिसाब से वहां पर किसी भी प्रकार का सामान गायब नहीं मिला मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई वहीं पुलिस प्रशासन फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड दी मौके पर जांच के लिए पहुंची हुई थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811