Let’s travel together.

68 साल पुराने एमजेएस कॉलेज को मिला पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

0 28

भिंड। भिंड के 68 साल पुराने शासकीय एमजेएस कॉलेज (महाराजा जीवाजी राव सिंधिया) को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिल गया है, यह दर्जा पाने वाला जिले का पहला कॉलेज है। नवीन सत्र से कॉलेज की शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कराया जाएगा। कॉलेज में नवीन पाठ्यक्रम शुरू होने के साथ ही फैकल्टी भी बढ़ेगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, हर जिले में एक सरकारी कॉलेज को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 19 नवंबर 1956 को शहर में एमजेएस कॉलेज की शुरुआत हुई थी। शुरुआती समय में बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम शुरू किए गए थे। वर्ष 1998 में इसे पीजी छात्रों के लिए अपग्रेड किया गया। भिंड जिले में कुल 12 शासकीय कॉलेज संचालित हो रहे हैं। पोर्टल अगर आप देखेंगे तो जिले में 11 कालेज दिखाई देंगे, क्योंकि ला कॉलेज की बिल्डिंग अलग दिखाई देती है। साथ ही चार अर्द्धशासकीय कालेज हैं, जिसमें शहर का जैन कॉलेज, कुसुमबाई कालेज, फूफ और अड़ोखर में संचालित कॉलेज है। वहीं जिलेभर में 60 निजी कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

 

कॉलेज में वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या 5256

 

शासकीय एमजेएस कॉलेज में वर्तमान में 14 विषयों में पीजी हो रही है। कॉलेज में 5 हजार 256 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी 50 प्रोफेसरों पर हैं, जिसमें से 35 प्रोफेसर की नियुक्ति परमानेंट है, शेष गेस्ट फैकल्टी है। बता दें कि काॅलेज में पिछले साल ही विद्यार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए ओपन जिम की शुरुआत की गई भी। वहीं कुछ साल पहले कॉलेज परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नवीन बिल्डिंग का निर्माण कराया जा चुका है।

इस साल शुरू होंगे चार नवीन कोर्स, 18 प्रोफेसरों की होगी भर्ती

 

शहर के एमजेएस कॉलेज में नवीन सत्र से मैनेजमेंट, कंप्यूटर और बायोटेक्नोलॉजी कोर्स की शुरुआत हो रही है। साथ ही विद्यार्थी संस्कृत से ग्रेजुएशन भी कर सकेंगे। वहीं 18 प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। वहीं कॉलेज में कृषि के क्षेत्र में नवीन पाठ्यक्रम शुरू कराए जाने को लेकर फिलहाल वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पत्राचार चल रहा है। उम्मीद है कि कृषि से जुड़े नवीन पाठ्यक्रम भी इस साल शुरू होंगे।

इन कोर्स की संबद्धता राजमाता कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर से की जाएगी। बता दें कि वर्तमान में एमजेएस कॉलेज जीवाजी यूनिवर्सिटी के साथ-साथ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से भी अटैच हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बिजली के पोल से भरा ट्राला पलटा, ड्राइवर गंभीर, दो घायल,पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला     |     बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार 30 अप्रेल को     |     राष्ट्रीय राजमार्ग बना पार्किंग स्थल: शादी समारोह ने किया शहर को जाम, चार एम्बुलेंस भी फंसीं     |     रायसेन के बर्रुख़ार के जंगल में एक बार फिर दिखा सड़क किनारे बाघ,राहगीर दहशत में     |     पूर्व नहीं भूतपूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुआ था चाऊंर घोटाला     |     पोषण पखवाड़ा 2025:सिलवानी के कोलुआ आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता और पोषण गतिविधियों का आयोजन     |     20 वर्षीय लोकेश शाक्या की दोनों किडनी फेल  आर्थिक स्थिति खराब इलाज में असमर्थ परिवार,मदद की जरूरत     |     गेहूं की फसल निकालने के बाद किसान अब मूंग की फसल की तैयारी में जुटे     |     भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक 20 अप्रैल को उज्जैन में     |     गैरतगंज की छह ग्राम पंचायतों को मिले फायर फाइटर, विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने किया वितरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811