मेष राशि –हर चुनौती का सामना आज डटकर कर पाएंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करे। इससे विरोधी भी अहित नहीं कर पाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है इसलिए लेनदेन के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए।
वृषभ राशि -किसी पुराने किए काम का फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में ब्रद्धि होगी जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो चिंता बढ़ सकती है। आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो यह आपकी छवि को खराब कर सकता है।
मिथुन राशि -रोजमर्रा के कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समय का प्रबंधन सही से करना होगा। सेहत का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन मे साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना होगा अन्यथा बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्साह के अतिरेक से बचे।
कर्क राशि- जीवन में कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होंगी जिसकी वजह से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। कामकाज में परिश्रम भी करना होगा। अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने के लिए आपको अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना होगा। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। जो लोग प्यार का इजहार नहीं कर पाए हैं
सिंह राशि –कार्यशैली से अपने वरिष्ठों और अधिकारियों को प्रभावित करेंगे और आपको अपने बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। रिश्तों में आनंद और प्रेम का संचार बना रहेगा। मित्रों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। बिजनस मेंअच्छी कमाई हो सकती है। किसी बड़ी समस्या से आप बचे रहेंगे।
कन्या राशि –सक्रियता बनी रहेगी और रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप अपनी बातों और व्यवहार से आज अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिल सकता है। प्रेमियों के लिए दिन रोमांस और उत्साह से भरा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं और एक-दूसरे के साथ सुकून भरे पलों का आनंद ले सकते हैं। आपको सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा। सिर दर्द और शरीर के पिछले भाग में आज कष्ट की अनुभूति हो सकती है।
तुला राशि- पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशियां मिलने वाली है। घर के बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद भी आज आपके साथ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधान और सतर्क भी रहना होगा। वाणी पर भी आपको नियंत्रण रखे। जाने अनजाने आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है जिससे कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरीपेशा को ऑफिस की राजनीति से दूर रहना होगा।
वृश्चिक राशि –कार्यक्षेत्र में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। बेहतर होगा कि लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। क्रोध आपके काम को बिगाड़ सकता है, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए। बढते खर्च की वजह से आज आपको आर्थिक उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन का दूसरा भाग आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा आपको बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि – सपने पूरे करने का भी मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढने के लिए कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, इसलिए सतर्कता पूर्वक काम पर ध्यान देने की जरूरत है। धनु राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर देखें तो अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, अपने क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं।
मकर राशि -सेहत के मामले में भाग्य का साथ बना रहेगा, जो लोग बीते दिनों से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है। किसी पारिवारिक कार्य को लेकर आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। किसी मित्र के साथ आज आप मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य नरम रह सकता है इसलिए सेहत को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। रिश्तेदारों से कोई उपहार और सम्मान मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने का संयोग बन सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार और सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
मीन राशि –धन और स्वास्थ्य के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आज आपको जीवन में आगे बढने का मौका भी लाइफ प्रदान करेगा। अपने काम में सफल होंगे और अपने परिवार और समाज के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। भाई बहनों की ओर से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी लाभ और सहयोग मिल सकता है। किसी सामाजिक काम में भी भाग ले सकते हैं। घर की साज सज्जा और व्यवस्था में आज आप जीवनसाथी की मदद करेंगे।