Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुबार 28 अप्रेल 2022

0 603

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यों में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

सिंह राशि- मन अशान्त हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संचित धन की हानि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता सकता है।

तुला राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

धनु राशि- संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

मकर राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। भौतिक सुखों का व‍िस्‍तार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। मन में निराशा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811