Let’s travel together.

बुद्ध पूर्णिमा के पर भगवान बुद्ध की हुई पूजाअर्चना बड़ी संख्या मे इकट्ठा हुए बौद्ध अनुयायी

0 74

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

साँची मे हर्षोल्लास से बुद्ध पूर्णिमा मनाईं गई इस अवसर पर स्तूप पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मंदिर मे बडी संख्या मे बौद्ध अनुयाई एकत्रित हुए तथा भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना मे शामिल रहे ।
जानकारी के अनुसार आज नगर मे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महाबोधि सोसायटी श्रीलंका सेंटर सांची मे सोसायटी प्रभारी भंते जी ने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की इसके बाद स्तूप पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मंदिर मे बडी संख्या मे बौद्ध अनुयायी पहुंचे जहां सोसायटी प्रभारी भंते जी ने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की तथा उपस्थित अनुयायियों को भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया इस पूजा कार्यक्रम मे बडी संख्या मे बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही की यहां बाहर से बुद्ध पूर्णिमा मनाने पहुंचे एक युवक युवती का जोडा भी विवाह हेतु पहुंचा जहां भगवान बुद्ध के मंदिर मे भगवान बुद्ध सानिध्य तथा उपस्थित बौद्ध अनुयायियो की उपस्थिति मे युवक युवती ने जीवन भर साथ रहने की शपथ लेते हुए एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कार्यक्रम संपन्न किया । इस अवसर पर बौद्ध मंदिर मे उपस्थित श्री भंते जी ने वैवाहिक युगल को अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811