Let’s travel together.

शराबी बेटे को डांटना पड़ा महंगा,शराबी ने कर दी पिता की हत्या

0 128

सुरेंद्र जैन रायपुर
शराब आज क्या नहीं करा रही है हर घर को बर्बाद करने वाली शराब ने एक बेटे के हाथों फिर एक पिता की हत्या करवा दी पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने शराबी बेटे को शराब पीने के कारण डांटते फटकरते थे।
यह घटना प्रदेश के किसी दूरस्थ अंचल की नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ही गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है
पुलिस ने अपने ही पिता के हत्यारे शराबी बेटे आरोपी बसंत नायक को गिरफ्तार कर लिया है
घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमेन्द्र नायक दो पुत्र एक पुत्री के पिता थे उनका एक बेटा आरोपी बसन्त 15 साल से मामा घर रहता था वह शराब का आदि हो चुका था जब भी वह अपने पिता के घर आता था पिता से उसकी शराब के कारण अक्सर बहस होती थी बीती रात भी वह जब घर आया तो पिता उमेन्द्र ने उसे शराब के कारण डांटा लेकिन शराबी बेटे बसन्त को पिता का डांटना इतना नागबार गुजरा की उसने अपने पिता उमेन्द्र की हत्या कर दी।

*दूसरे बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने दी पुलिस को सूचना*
शराबी बेटे द्वारा पिता की हत्या की सूचना मृतक के दूसरे बेटे प्रार्थी राज नायक ने थाना गुढियारी पुलिस को दी उसने पुलिस को बताया कि वह पार्वती नगर गुढियारी में सोनकर के मकान में किराये से सहपरिवार रहता है सिटी बस में मेकेनिक का काम करता है बीती रात्रि करीबन 10/30 बजे टहलकर घर आया तो देखा की पिताजी के कमरे में लडाई झगडा की आवाज आ रही है जब वह उपर कमरे में पहुचा तो देखा की उसका बडा भाई बसंत नायक अपने पिता उमेन्द्र नायक को मारपीट कर रहा था धारदार चाकू से पिता पर वार किया जिससे उनके सीना पसली एवं कई जगह चोट लगकर खून निकल रहा था। प्रार्थी अपने पिता को आटो में मेकाहारा अस्पताल ले गया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने पिता के हत्यारे बेटे बसंत नायक के विरूद्ध थाना गुढियारी में अप. क्र. 392/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811