Let’s travel together.

स्व-निर्माण संस्कार शिविर के चौथे दिन महापुरुषों के जीवन चरित्र पर वक्ताओं ने रखे विचार

0 79

– बच्चों को बताया सेवा, परोपकार आदि संस्कारों को धारण समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनें

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में विद्या भारती और वैदिक संस्थान वेद प्रचार समिति शिवपुरी द्वारा आयोजित स्व-निर्माण संस्कार शिविर के चौथे दिन नियमित कक्षाओं ध्यान, धर्म शिक्षा, महापुरुषों के जीवन चरित्र और नैतिक शिक्षा आदि विषयों के माध्यम से अपने जीवन के निर्माण के लिए उपस्थित विद्यार्थियों के बीच विशिष्ट अतिथियों रंजीत गुप्ता, आशुतोष शर्मा, सुभाष जैन और पशु सेवा समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों के जीवन को सफल, सार्थक और सुखमय बनाने के लिए अनेक प्रेरणादाई वक्तव्य दिए।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे काम करके व्यक्ति महान बनता है। जिस प्रकार हमारे महापुरूषों ने कठिन परिश्रम करके अपने धर्म का पालन करते हुए अपने समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उसी प्रकार हम भी अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाएं और सेवा, परोपकार, दान आदि संस्कारों को धारण करके अपने परिवार समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811