Let’s travel together.

गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला

0 75

जबलपुर: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित केनरा बैंक के चार अधिकारियों ने मिलकर बोगस फर्म के नाम पर ऋण स्वीकृत किए। यह राशि अपने स्वजन और नजदीकियों के बैंक खाते में स्थानांतरित कर लिया। फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये की हेराफेरी की। प्रारंभिक गड़बड़ी पकड़े जाने पर केनरा बैंक के जबलपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक जनरल मैनेजर गणेश चंद्र सरकार ने आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ-ईओडब्ल्यू में की।

ईओडब्ल्यू में उपपुलिस अधीक्षक एवी सिंह ने अनुसंधान किया तो बैंक की गोटेगांव शाखा में दो करोड़ 97 लाख रुपये का घोटाला मिला। यह राशि बैंक शाखा में पदस्थ तत्कालीन चार अधिकारियों ने गबन की थी। ईओडब्ल्यू ने आर्थिक अनियमितता पर बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनीराज पटेल (निवासी गोरबी प्रोजेक्ट, एनसीएल, सिंगरौली), प्रबंधक गिरीश कुंभारे (निवासी पंचरत्न अपार्टमेंट, शिवमंगल नगर, इंदौर), परिवीक्षा अधिकारी राहुल लोखारे (निवासी सर्वधर्म सी सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल हुजूर) और सुनील कुमार दुबे (निवासी जयराम गली, उत्तम पुरा, मुरैना) को आरोपित बनाया है। आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। यह घोटाला चारों अधिकारियों ने मिलकर वित्तीय वर्ष 2020-21 में ऋण स्वीकृति और वितरण के दौरान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811