Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज सागर आगमन 18 मई को

0 229

सागर ।आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य और आचार्य श्री समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शंका समाधान और गुणायतन कार्यक्रम के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का ससंघ सागर आगमन 18 मई को सुबह हो रहा है। उपनगरीय क्षेत्र मकरौनिया के दीनदयाल नगर, नेहा नगर और अंकुर कालोनी में मुनि संघ की भव्य आगवानी के लिए तैयारियां की जा रही है।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि सागर जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को परसोरिया पहुंचकर मुनि संघ को श्रीफल समर्पित कर सागर प्रवास के लिए निवेदन किया। भाग्योदय तीर्थ, कटरा मंदिर, उदासीन आश्रम, वर्णी कालोनी, बाहुबली कालोनी, गोपालगंज, अंकुर कालोनी, नेहानगरगर, दीनदयाल नगर आदि स्थानों से लोग पहुंचे और मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। 18 मई को सुबह 5:15 बजे मुनि संघ का टोल टैक्स वेरियर से प्रारंभ होगा और होटल दीपाली के सामने विद्या प्रमाणपुरम कालोनी में जैन मंदिर का भूमिपूजन समारोह होगा। यहीं पर मुनिसंघ के प्रवचन भी होंगे। इसके पश्चात सुबह 7.30 बजे मुनि संघ नेहा नगर पहुंचेगा जहां पर प्रवचन के उपरांत
मुनि संघ की आहारचर्या संपन्न होगी शाम को मुनि संघ का बिहार अंकुर कालोनी की ओर होगा। जहां पर शंका समाधान का कार्यक्रम हजारों लोगों को उपस्थिति में शाम 6 बजे होगा,19 मई को सुबह अंकुर कालोनी में सुबह 8 बजे से मुनि संघ के प्रवचन होंगे और आहारचर्या संपन्न होगी।सागर नगर मे मुनि संघ की भव्य आगवानी की जाएगी।
 3 दिन का प्रवास होगा नमकमंडी में
मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज का 3 दिन का प्रवास कटरा बाज़ार स्थित नमक मंडी जैन मंदिर में होगा 19 से 21 मई तक सुबह के प्रवचन और शाम का शंका समाधान यहाँ से होगा श्रीपारसनाथ जिनालय के फर्स पर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811