Let’s travel together.

छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…

0 83

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर द्वारा पिता-पुत्र को कुचलने का मामला सामने आया है। जहां पिता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र का है जहां के ग्राम क्योलाहा का 35 वर्षीय ठाकुरदीन राजपूत अपने बेटे 11 साल के दिलीप राजपूत जो कि अपने मामा के यहां ग्राम इटौरा गया हुआ था। जहां वह उसे लेने गया हुआ था और ससुराल से बेटे को लेकर गुरुवार की शाम 7 बजे बाईक से लौट रहा था इसी समय बीच रास्ते में (सिचहरी रोड़ पर गैस एजेंसी के पास) तेज रफ्तार ट्रेक्टर का पहिया निकल गया और ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने बाईक से आ रहे पिता-पुत्र पर चढ़ गया।

जिससे इस हादसे में पिता ठाकुरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं बेटा घायल हो गया उसका पैर टूट गया और उसके शरीर में अंदरूनी चोट हैं, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। तो वहीं पिता का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

ट्रेक्टर टूटा पड़ा, ड्राईवर मौके से हुआ फरार..

घटना और मामले की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा घायल और ट्रेक्टर पड़े हुए हैं। ड्राईवर ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया है। घायलों को नजदीकी अस्पाल ले जाया गया। बेटे को जिला अस्पताल लाया गया है तो वहीं थाना पुलिस घटना और मामले की जानकारी सहित अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |     राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की दो दिवसीय जिला समन्वयक कार्यशाला का समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811