कायस्थ समाज ने भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर धूमधाम के साथ निकाला चल समारोह जगह जगह हुआ पुष्प वर्षाकर स्वागत
रायसेन। मुखर्जी नगर से कायस्थ समाज द्वारा मंगलवार को भगवान श्री चित्र गुप्त के प्रकट उत्सव पर कायस्थ समाज द्वारा धूमधाम के साथ चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।

चल समारोह का जगह जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जोरदार पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। चल समारोह का समापन भोपाल मार्ग पर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना के साथ किया गया।