-बिना सूचना दिए कर रहे है मेंटेनेंस
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी है मंगलवार की सुबह से ही बिना सुचना के बिजली की कटौती की जारही हे।
देहगांव बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से क़स्बा गढ़ी सहित आस पास के ग्रामीण इलाक़ों में आज सुबह से ही बिजली बंद है इसकी वजह से इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं।

बिजली विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचना दिए बिजली बंद कर दी मेंटेनेंस करने के एक दिन पहले विभाग के अधिकारियों द्वारा आधिकारिक सूचना दी जाती है जिससे लोग जल आपूर्ति जैसी समस्या आटा और भी अन्य जरूरी चीजों का इंतेज़ाम जो बिजली के उपकरणों से होता है कर सके। लगातार तीसरी मर्तबा बिना सूचना दिए बिजली बंद की है।मेंटेनेंस का कार्य देहगांव जेई कार्यालय से हो रहा है इन्हीं ने बिना पूर्व में सूचना दिए बिजली बंद कराई है। बिजली विभाग की इस हरकत से उपभोक्ताओं में नाराज़गी है।