रायसेन। रायसेन जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. जयप्रकाश किरार के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र भर में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर मिलते ही गैरतगंज ब्लॉक के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर छा गई। डा. जयप्रकाश किरार व्यवहार कुशल हंसमुख शख्सियत के मालिक थे। उनके जाने से रायसेन जिला विशेष कर गैरतगंज ब्लॉक ने एक अच्छे नेता को खो दिया है। उनके निधन पर सभी धर्मों के धर्म गुरुओं, भारतीय जनता पार्टी मंडल गैरतगंज, देवनगर मंडल, ब्लॉक कांग्रेस गैरतगंज, देवनगर, ब्राह्मण समाज, किरार धाकड़ समाज, कुर्मी समाज, मुस्लिम समाज, लोधी समाज, दांगी समाज, यादव समाज, साहू समाज, राजपूत ठाकुर समाज, सेन समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज, जाटव अहिरवार समाज, मीणा समाज, कायस्थ श्रीवास्तव समाज, कोरी समाज, बंसल समाज, नामदेव समाज, गुर्जर समाज, आदिवासी गौंड़ समाज, चौरसिया समाज, पत्रकार संघ, अधिकारी कर्मचारी संगठन, सरपंच संगठन, सचिव संगठन, शिक्षक संगठन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।