Let’s travel together.

इस बार शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण,भारत में है आंशिकसूर्यग्रहण

0 120

वैशाख अमावस्या के दिन शनिवार होने के कारण शनि अमावस्या है। इसे शनिचरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हर माह के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या होती है। इस तिथि को कृष्णपक्ष का समापन होता है और अगली तिथि से शुक्लपक्ष प्रारंभ होता है। इस बार शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, जो साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण है 30 अप्रैल को देर रात सवा बारह बजे से सूर्यग्रहण लगेगा। हालांकि भारत में आंशिकसूर्यग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।प्रीति योग में है अमावस्या

उन्होंने बताया कि शनि अमावस्या के दिन 30 अप्रैल को प्रात: काल से ही प्रीति योग है। जो अपराह्न 03:20 तक रहेगा। उसके बाद आयुष्मान योग शुरू हो जायेगा। अश्विनी नक्षत्र भी रात 8:13 बजे तक है। यह योग व नक्षत्र मांगलिक कार्य के लिए शुभ माने जाते हैं। इसलिए जातक शनि अमावस्या के दिन सुबह से स्नान दान कर सकते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने से पूण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों की भी पूजा करते हैं। अमावस्या के दिन पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म रने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होते हैं।

अमावस्या का महत्व 

इस दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। सुबह स्नान और दान के बाद शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें और उनको काला या नीला वस्त्र, नीले फूल, काला तिल, सरसों का तेल आदि अर्पित करना चाहिए। साथ ही जरुरतमंदों के बीच छाता, जूते-चप्पल, उड़द की दाल, काला तिल, सरसों का तेल एवं शनि चालीसा का वितरण करना चाहिए

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811