रायसेन-भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश क़िरार की सड़क हादसे में मौत हो गई।मध्यप्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी थे। एवं ज़िला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति अनीता किरार के पति थे। जिला मुख्यालय से पाँच किलोमीटर दूर ग्राम खनपुरा के पास गाड़ी पंचर होने के बाद पीछे डिग्गी से स्टेपनी निकाल रहे थे इसी दौरान अज्ञात डम्फ़र चालक ने मारी पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि जय प्रकाश किरार गाड़ी सहित दूर खाई में जाकर गिरे।

डॉ किरार उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन करके अपने बहनोई के साथ विदिशा वापस जा रहे थे मोके पर पहुँची पुलिस ने जयप्रकाश किरार को अस्पताल भेजा।
जहां डॉक्टरों ने जयप्रकाश किरार को मृत घोषित कर दिया।