Let’s travel together.

घर में घुसा तेंदुआ, गाँव बालो में दहशत का माहौल,वन अमला मौके पर पहुँचा

0 1,172

संजय द्विवेदी गैरतगंज रायसेन

रायसेनजिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर (कला) में छोटेलाल कुशवाहा के घर में तेंदुआ घुस गया।तेंदुआ घर में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मियो को दी है।वन अमला मौके पर पहुँचा।
गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम रमपुरा कला में रविवार शाम एक तेंदुआ छोटेलाल कुशवाहा के घर में घुस गया। जिससे छोटे लाल कुशवाहा के परिजनो सहित पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत वन अधिकारियों को दी। वन अमला कुछ देर बाद मौके पर पहुंचा और तेंदुआ का रेस्क्यू शुरू किया। रात साढ़े नौ बजे तक तेंदुआ छोटेलाल के घर में ही था। घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। रेंजर रजनीश शुक्ला ने बताया कि तेंदुआ रमपुरा गांव के एक घर के अंदर है, तेंदुआ और ग्रामीण पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भीड़ कम होने के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेज दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के जंगलों में तेंदुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन जंगलों में तेंदुओं के लिए पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से अकसर से जानवर गांवों की ओर रुख करते हैं। जहां पालतू पशुओं का शिकार भी करते हैं। यह पहला मौका नहीं जब तेंदुआ किसी गांव में घुसा हो, इससे पहले भी कई बार गैरतगंज, बाड़ी, बेगमगंज क्षेत्र में तेंदुआ गांवों में घुस चुके हैं। पानी की तलाश में खेतों में आते रहते हैं। जिले के दो अभयारण्य सिंघोरी और रातापानी के अलावा सामान्य वन क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढऩा जिले की उपलब्धि तो है, लेकिन इनकी सुरक्षा नहीं कर पाना वन विभाग की असफलता भी है। जंगल में पानी के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए हैं। लकड़ी तस्कर लगातार जंगल काट रहे हैं, जिससे जंगली जानवर गांवों की तरफ आते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811