मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
कहां गया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत है उसे सही मार्गदर्शन की जी हां दीवानगंज निवासी रघुवीर सिंह विश्वकर्मा की बेटी ने कक्षा 12 में साइंस संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल सहित परिवार का नाम रोशन किया है।
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा मोनिका विश्वकर्मा पिता रघुवीर सिंह विश्वकर्मा ने साइंस संकाय में 500 में से 438 अंक प्राप्त कर 87.6 % लाकर कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल सहित परिवार का नाम रोशन किया है। इस पर परिवार सहित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आपको बता दें कि मोनिका पिता रघुवीर सिंह विश्वकर्मा दीवानगंज के एक छोटे से टूटे फूटे हुए मकान में रहते हैं। रघुवीर सिंह विश्वकर्मा की मोनिका सहित सात बहने पुत्री है। जिनमें से दो की शादी हो गई है पांच की शादी होना है। पिता का दिमाग ठीक नहीं है। वह इधर-उधर घूमते फिरते हैं। मम्मी की 9 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। मोनिका की बड़ी बहन मनीषा ने बताया कि मोनिका प्रतिदिन 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी साथ ही शिक्षकों के सही मार्गदर्शन बहनों के सहयोग और ईश्वर की कृपा से आज यह मुकाम हासिल हुआ है। मोनिका से बड़ी दो बहने बाहर रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रही है ताकि पढ़ाई लिखाई का खर्चा चल सके। मोनिका विश्वकर्मा का पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दीवानगंज प्राचार्य टीडी मेश्राम, एमएल अहिरवार, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मुकेश साहू, सुरेश साहू, मुकेश नायक, रंजीत गिर, बादाम विश्वकर्मा, शहीद खान ,इकबाल खान सहित गांव के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post