Let’s travel together.

‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM

0 42

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग कल यानी 7 मई को होनी है. इसी बीच पीएम मोदी लगातार रैलियां और सभाएं कर रहे हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस और YSR कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर जुबानी हमले बोले. पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “कांग्रेस और INDI गठबंधन आए दिन ED-ED चिल्लाते हैं. आज इसका जवाब पूरा देश देख रहा है.

पीएम ने कहा, झारखंड में ED ने आज नोटों के पहाड़ निकाले हैं. कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से यह नोटों का पहाड़ निकला है. कांग्रेस ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था.”

काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस: PM

उन्होंने आगे कहा, “आज मैं देश के सामने एक और संयोग की बात करता हूं. आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से नोटों के पहाड़ मिलते हैं वे कांग्रेस के प्रथम परिवार के करीब होते हैं. कहीं ऐसा तो नहीं कि जो पैसे पकड़े जा रहे हैं वह कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे. कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस के प्रथम परिवार ने देश भर में ऐसे ही काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं. देश कांग्रेस के शहजादे से यह जानना चाहता है”

YSR ने बर्बाद किया समय

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर भी जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक ओर कांग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर YSR कांग्रेस है. कांग्रेस के नेता यहां नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं. दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश की जनता ने YSR कांग्रेस को नकार दिया है, YSR कांग्रेस को पूरे 5 साल मिले लेकिन इन्होंने इस समय को बर्बाद किया और आंध्र प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया. पीएम ने लोगों से कहा कि किसी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा , ये मोदी की गारंटी है. सभा में बड़ी संख्या में उनके समर्थन दिखे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811