Let’s travel together.

मतदान के लिए प्रेरित करने बाल गोपाल हॉस्पिटल दे रहा है विशेष छूट

0 98

रायपुर में मतदान 07 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

वोटर्स व मतदान कर्मियों के लिए शुद्ध पेयजल, नींबू पानी, ओआरएस भी देगा अस्पताल

नर्सिंग स्टाफ भी देंगे अपनी निःशुल्क सेवा

सुरेन्द्र जैन रायपुर
रायपुर के प्रतिष्ठित शिशु चिकित्सालय बाल गोपाल हॉस्पिटल रायपुर के मतदाताओं को प्रेरित करने परामर्श शुल्क व जांच में छूट की घोषणा की है। यह छूट मतदान तिथि 07 मई से 12 मई तक मतदाताओं को प्राप्त होगी। इसके लिए उन्हें अंगुली का निशान दिखाना होगा। हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. अशोक भट्टर ने इस आशय की घोषणा करते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में अवगत कराया है।

रायपुर के मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग हेतु प्रेरित करने नगर के कई बड़े अस्पताल, होटल सहित चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारिक समूह लगातार अपनी सेवा शुल्क में छूट की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बाल गोपाल हॉस्पिटल ने भी मतदान तिथि 07 से लेकर 12 मई तक मतदाता के बच्चों के हेल्थ चेकअप व ओपीडी परामर्श पर 30 प्रतिशत व टेस्टिंग में 10% छूट दिए जाने की घोषणा की है। हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. भट्टर ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का मतदान देश की उन्नति के लिए आवश्यक है, ऐसे में उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करने इस छूट की घोषणा की है।

डॉ. भट्टर ने आगे बताया कि मतदान दिवस 07 मई को ग्रीष्म ऋतु में मतदान के लिए आने वाले वोटर्स और वहां नियुक्त मतदान कर्मियों व पुलिस बल को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बाल गोपाल अस्पताल द्वारा ओआरएस, शुद्ध ठंडा पेयजल, नींबू पानी आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ भी सहायता के लिए कटोरा तालाब क्षेत्र के बूथ पर उपस्थित रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811