इन दिनों बड़ी संख्या में कांग्रेसी तो ‘भाजपाई उपासना’ में लीन हैं ही, वहीं उससे जुड़े संत भी ‘मोदी के मुरीद’ हो चुके हैं। इनमें से एक बाबा हैं मिर्ची बाबा ।एक समय था जब वे मोदी सहित पूरी भाजपा को कोसते हुए उल्टे-सीधे बयान दिया करते थे।मजे की बात है कि अब वही बाबा हिमालय बैठकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए देवी उपासना में लीन हैं।खबरों के अनुसार मिर्ची बाबा प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिमालय की धरती पर विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। माँ भगवती कामाख्या के प्रसिद्ध उपासक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज सात दिवसीय विशेष अनुष्ठान उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कर रहे हैं। मिर्ची बाबा का इस अनुष्ठान करने का उद्देश्य यह है कि भारतीय सनातन धर्म की बुनियाद को बची रहे, भारत अखंड हिन्दू राष्ट्र बना रहे ही, साथ ही मथुरा में भव्य मंदिर बनाने के लिए भी वे देवीय उपासना में लीन हैं। वहीं वे कांग्रेस को कोसते हुए कहते हैं कि कांग्रेस धर्म विरोधी है, सनातन विरोधी है, संत विरोधी है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।