Let’s travel together.

28 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

0 141

तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित

सांची रायसेन से हरदोट तक जगह-जगह जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत की हो रही तैयारियां

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पदाधिकारीयो और जिम्मेंदार कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सी एल गौर  रायसेन

आगामी 28 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पर्यटन स्थल सांची से 11:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक रायसेन नगर सीमा में प्रवेश करेगी, इसी क्रम में गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की मोजूदगी में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया कि नगर के सीमा क्षेत्र गोपालपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रवेश करते ही जन-जन के नेता लोकसभा प्रत्याशी श्री चौहान का जोरदार स्वागत किया जाएगा, इसके साथ ही राम अयोध्या गार्डन के पास, बीआईपी कॉलोनी के सामने, पानी टंकी के पास, चिनार पार्क के सामने, तहसील कार्यालय के सामने, माता मंदिर चौराहा, आशा मेडिकल के पास, नगर पालिका के सामने, महामाया चौक, श्री रामलीला गेट के पास, भोपाल सागर तिराहा, गर्ल्स स्कूल के सामने, मुख डाकघर के पास, मुखर्जी नगर चौराहा, श्री राम परिसर चुनाव कार्यालय के सामने, राठौर होटल के पास, स्वामी विवेकानंद कॉलेज के सामने, पाटन देव श्री हनुमान मंदिर के पास सहित अनेक जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस प्रकार से बैठक में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने की रणनीति बनाई गई है, इसके अलावा जन आशीर्वाद यात्रा का आगे चलकर नकतरा, खंडेरा, नरवर, देवनगर, गढ़ी, गैरतगंज से लेकर विधानसभा के आखिरी ग्राम हरदौट तक जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा किया जायेगा।

बैठक में यह पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद,,,,

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, वरिष्ठ नेता एस मुनियन, भूपेंद्र सिंह वर्मा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राकेश तोमर, राजेश पंथी, बृजेश चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर , आदित्य शर्मा, अनिल चौरसिया, बंटी महेश्वरी, कैलाश ठाकुर, देवेंद्र यादव, मोहर सिंह ठाकुर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, संतोष यादव, भीमसिंह बघेल, जीतू ठाकुर, सूर्या राठौर, अंशुल शर्मा, विमला रघुवंशी, भगवानदास लोहट, जगदीश अहिरवार, आदित्य चावला, विकास लोहट, निमित चतुर्वेदी, सुनील विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, कुंजीलाल अहिरवार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811