रायसेन। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानू शर्मा ने कहा हे कि विदिशा- रायसेन लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कांग्रेस शासन काल में हुआ है और वाहवाही भाजपा के लोग लूट रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान सांची विधायक को जो अब कांग्रेस से बीजेपी में चले गये किसने पहचान दिलाई।मेरे कार्यकाल में क्षेत्र में अधिकाश गाँव में विधुतीकरण हुआ।संचार व्यवस्था क्षेत्र में फैलाई,सेकड़ो गाँव में रोड और स्टाप डेम का निर्माण हुआ।
उन्होंने कहा कि रायसेन में पॉलिटेक्निक कॉलेज की बात हो और चाहे कृषि उपज मंडी और चाहे गांव- गांव सड़कों की बात हो। कांग्रेस के समय में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। गांव- गांव में बिजली व्यवस्था भी कांग्रेस के समय में ही कराई गई थी। जिले के लगभग 1500 गांव में बिजली पहुंचवाई थी। सन 1980 के दौर में रायसेन जिले में काफी विकास के काम हुए थे।
उन्होंने कहा कि सांची क्षेत्र से जो विधायक पहले कांग्रेस के विधायक थे, अब भाजपा के विधायक हैं । उनसे पूछो कि उन्हें पहले कोई क्षेत्र में जानता तक नहीं था। हमने ही सबसे पहले उनके क्षेत्र में जनता के लोगों से पहचान करवाई थी। विदिशा संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि सांची से लेकर गैरतगंज और गैरतगंज से सिलवानी, बरेली, उदयपुरा और औबेदुल्लागंज तक पहले कांग्रेस शासन काल में अनगिनत काम हुए हैं ।