विदिशा। महाराणा प्रताप कॉलेज, विदिशा के कॉन्फ्रेंस हॉल में राजपूत समाज और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता और करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह राजपूत, हितेंद्र सिंह, अवधेश प्रताप सिंह दुर्गेश सिंह राणा आदि प्रदेश पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस बैठक में संगठनात्मक विस्तार और समाज के सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे, साथ ही करणी सेना की नई कार्यकारिणी गठित करने हेतु, विचार उपरांत निर्णय करते हुए सबकी सहमति और अनुमोदन के बाद ,प्रथम चरण में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला संरक्षक, जिला संयोजक एवं जिला प्रभारी के पदों पर नियुक्तियां की। जिसमें जिला संयोजक के पद पर यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, करणी सेना जिला प्रभारी के पद पर नेतसिंह राजपूत एवं संरक्षक के रूप में दायित्व तीरथ प्रताप सिंह दरबार, गोविंद सिंह राठौड़, चंदन सिंह राठौड़, दशरथ सिंह राठौड़, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक जसवंत सिंह को प्रदान किया जाकर नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके साथ ही लोक सभा चुनाव के संदर्भ में भी ये सहमति हुई कि जो पार्टी राजपूतों के हित को भी दृष्टिगत रखते हुए कार्य करेगी, राजपूत समाज उसके पक्ष में वोट करेगा। संचालन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ ने किया और नेतसिंह राजपूत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दशरथ सिंह राठौड़ हरु खेड़ी, उदयभान सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, अरविंद ठाकुर, भगवान सिंह, विशाल सिंह, सचिन सिंह, रामस्वरूप, बलवान सिंह राजपूत, मुकेश सिंह, यश सिंह, तनिष्क सिंह, शिवराज सिंह, मोहर सिंह, जितेंद्र सिंह, समर सिंह, कमल सिंह राजपूत, राजवीर सिंह, लोकेश सिंह राजपूत, श्यामवीर सिंह बैंस,शंकर सिंह, चंदन सिंह, देवभान सिंह, पर्वत सिंह बेस, मलखान सिंह राजपूत, हिम्मत सिंह राजपूत आदि सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित हुए।