Let’s travel together.

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस-राजद समर्थकों के बीच मारपीट, चतरा सीट पर दावेदारी को लेकर विवाद

0 48

रांची में प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान (विद्रोह) न्याय रैली’ में पहुंचे कांग्रेस और राजद समर्थकों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी है. चतरा सीट को लेकर राजद और कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर यह मारपीट हुई है. चतरा सीट पर राजद अपनी दावेदारी कर रहा था. चतरा सीट पर कांग्रेस ने के एन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. बाहरी उम्मीदवार बताकर राजद के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे हैं. इस मारपीट में कांग्रेस उम्मीदवार के भाई का सर फट गया है.

मारपीट की घटना के दौरान मौजूद कार्यकताओं का कहना है कि बीजेपी के कुछ लोग कार्यक्रम में घुसे थे, जिनके द्वारा पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. बीजेपी के एजेंट उनको बता रहे हैं.

बता दें कि इस रैली में सपा के प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर हमला बोला

रांची की रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम चंपई सोरेन सहित विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला. चंपई सोरेन ने कहा कि बिना किसी आरोप के पूर्व सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है. चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य के कल्याण के लिए कई काम किये हैं. इन कामों को देखकर बीजेपी घबरा गई और हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया है.

वहीं, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का पत्र पढ़ा और आरोप लगाया कि उनके पति को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है.

सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

रांची में रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें जेल में बंद कर मारना चाहती है. उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दिये जा रहे हैं. उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811