Let’s travel together.

सलमान भाई, मेरे साथ पिक्चर क्यों बना रहे हो, पैसा डूब जाएगा…ऐसा क्यों बोले थे अर्पिता के पति आयुष शर्मा?

0 133

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अगली फिल्म रुसलान को लेकर चर्चा में हैं. आयुष की पहली दो फिल्में लव यात्री और अंतिम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब तीसरी फिल्म से आयुष दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए वापसी कर रहे हैं. फिल्म 26 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी, इससे पहले आयुष ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर बातें की हैं और कई खुलासे किए हैं.

फिल्म अंतिम द फाइनल त्रुथ 26 नवंबर 2021 को रिलीज़ हुई थी. फिल्म में सलमान खान भी अहम रोल में थे. ये हिट मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न का हिंदी रीमेक थी. इसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था. पर आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि जब इस फिल्म को बनाने की बात शुरू हुई थी तो आयुष शर्मा ने सलमान खान से साफ कह दिया था कि मेरे साथ फिल्म क्यों बना रहे हैं, आपके पैसे डूब जाएंगे.

आयुष शर्मा का खुलासा

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अंतिम फिल्म को लेकर हुई बातचीत के दौरान आयुष शर्मा ने कहा, “जब पहली बार मुझे मुल्शी पैटर्न दिखाने के लिए बुलाया गया था तो मेरा पहला रिएक्शन था कि सलमान भाई आप मेरे साथ पिक्चर क्यों बना रहे हो, फिर पैसा डूबेगा. यही मेरी पहली लाइन थी. कि पैसा फिर से डूब जाएगा, छोड़ दो. मैं जानता हूं कि आप (सलमान) मुझे दिल से मौका दे रहे हो, मगर मेरे साथ फिल्म मत बनाओ.”

आयुष आगे कहते हैं, “ऑडियंस नेपोटिज्म कहेगी. लोग कहेंगे आपने मेरे लिए फिल्म की. फिर से मौका दिया. रीलॉन्च कर रहे हो. कुछ नहीं होगा इन सब से. मुझे नहीं लगता कि मेरे अंदर है. उन्होंने (सलमान) कहा कि तुम जाकर पिक्चर देख लो.” आयुष ने बताया कि उन्होंने सोहेल खान के ऑफिस में फिल्म देखी. उन्होंने ये भी बताया कि वो फिल्म सबसे कम इंटर्स्टेड थे. क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं एक गुजराती आदमी का रोल ढंग से नहीं निभा पाया और यहां पर मुझे महाराष्ट्र के गैंगस्टर का किरदार निभाने को कहा जा रहा है.

इसलिए कह दिया हां

आयुष ने बताया कि वो फिल्म के लिए मना करने वाले थे. फिर उन्होंने फिल्म मुल्शी पैटर्न का एक डायलॉग सुना ‘अपन प्लास्टिक है, अपुन कही नहीं जाने वाला’. आयुष ने बताया कि इस डायलॉग के सुनने के बाद वो फिल्म के लिए तैयार हो गए. उन्होंने कहा, “आपकी फिल्म है, आपको बनाना है बनाओ, मैं जा रहा हूं. सलामन भाई ने कहा, ‘कहां जा रहे हो.’ मैंने कहा, ‘ट्रेनिंग करने के लिए जा रहा हूं”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811