मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिले में अधिक से अधिक मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों में रैली, चित्रकला, रंगोली, पोस्टर, मानव श्रृंखला आदि के माध्यम से लोकसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान का संदेश दिया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को स्वीप प्लान एवम मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय पी.एम.श्री स्कूल दीवानगंज ,एवम एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ प्राचार्य श्री टी.डी मेश्राम द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज से किया । रैली शाक्य मोहल्ला, गोसाई मोहल्ला, सागोनी होते हुए बाजार से भवानी चौक दीवानगंज से पंचायत भवन पर समापन किया गया। रैली में मतदाता से घर घर संपर्क कर 7 मई 2024 को मतदान करने की अपील की गई मतदाता रैली में बीएलओ संजय जैन,नईम खान,एम.एल.अहिरवार शिक्षक,प्रभारी गायत्री गड़वाल माध्यमिक शाला,गीता नायक,मनोज पवार, अजेंद्र सिंह,घनश्याम कुबेर,प्रीति आठ्या,वंदना पटेल,दुर्गा लोधी, सहित छात्र-छात्राएं समस्त स्टाफ दीवानगंज के द्वारा सहभागिता की गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।