Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता सेनानियों का हुआ सम्मान

0 139

स्वच्छता अभियान के सभी सेनानियों के श्री चरणों को प्रणाम करता हूं :केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह। भाजपा द्वारा विगत 6 अप्रैल से चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर स्वच्छता सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, जिला मंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, अनुराग वर्धन हजारी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोना बाई, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के निज सचिव राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के लिए आंदोलन चलाया और हाथ में झाड़ू लेकर सभी को जोड़ कर जन आंदोलन चलाया जिसका परिणाम यह हुआ कि लोगों ने स्वच्छता को मिशन के रूप में कार्य किया, इस अभियान को सफल बनाने वाले स्वच्छता सैनिकों का सम्मान करते हुए गौरव प्राप्त हो रहा है। स्वच्छता अभियान में सहयोगी रहे सभी स्वच्छता सेनानी, केंद्र से लेकर ग्राम स्तर तक के सभी जनप्रतिनिधि, सहयोगियों एवं परिवार के सदस्यों के श्री चरणों में प्रणाम करता हूं।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित ज़िला पदाधिकारियों,मण्डल अध्यक्ष, और मोर्चा अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम सभी गौरवशाली और सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्त्ता है, आज संगठन अपने शीर्ष पर है और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। आज हमारी पार्टी के राज्य सभा में सर्वाधिक सांसद है, हमारे पितृ पुरुषों ने संगठन को मज़बूत बनाकर हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने का अवसर दिया, हमारे कार्यकर्त्ता बूथ स्तर से लेकर, शक्ति केंद्र, पन्ना समिति के माध्यम से कार्य कर हजारों से जुड़कर श्रृंखलाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं ने समर्पण से कार्य करके भाजपा को सामर्थवान बनाया, पूर्ण मनोयोग से कार्य कर आप सब देश और प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

इस आयोजन में जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री डॉ राम कृष्ण कुसमरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय मंचासीन रहें। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने जिले में बूथ विस्तारक योजना और सामाजिक न्याय पखवाड़ा के सफ़ल आयोजन की जानकारी प्रदान की। इसमें ज़िला उपाध्यक्ष संजय सेन, बृज भूषण गर्ग, चंदभान पटेल, रूपेश सेन, जिला मंत्री अरविन्द उपाध्याय, संजय यादव, अनिता खरे,अर्चना जैन, वर्षा रैकवार, उत्तम सिंह, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष आलोक अहिरवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, अनूसूचित जनजाति मोर्चा अरविंद प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा राज, ललित पटेल, महेश पटेल, मनीष पल्या, भारत सिंह, प्रदीप गुप्ता, देवकी नंदन पटेल, बृजेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, रिंकू, गोस्वामी संदीप शर्मा एवं स्वच्छता सेनानी सम्मान समारोह में अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार, वीरू नेमा की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811