Let’s travel together.

UP Board 10th,12th Result 2024: जानें कितने नंबर मिलने पर होंगे पास

0 58

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शनिवार, 20 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम जारी करेगा. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला दोपहर 2 बजे परीक्षा रिजल्ट घोषित करेंगे. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं. 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थीं और 9 मार्च तक 12 दिनों में खत्म हो हुई थी. आइए जानते हैं कि 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट को कितने नंबर प्राप्त करने होंगे.

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों के पास कम से कम 33 प्रतिशत नंबर प्राप्त होने चाहिए. मार्कशीट की समीक्षा करते समय, इसे ‘P’ के रूप में चिह्नित किया जाएगा, जो छात्र के पास होने को दर्शाता है.

इसके साथ ही जिन छात्रों ने परीक्षा में एक या दो विषयों में खराब प्रदर्शन किया है. 10 वीं और 12वीं के छात्र यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

वह छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. इसके अलावा अगर किसी छात्र को अपने मूल्यांकन पर आपत्ति है, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से जांच भी करा सकेंगे. बोर्ड इसके लिए स्क्रूटनी का शेड्यूल नतीजे घोषित करने के बाद जारी करेगा.

UP Board 12th Result 2024: स्कोरकार्ड ऑनलाइन ऐसे करें चेक

  • upmsp की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर परीक्षा परिणाम विकल्प चुनें.
  • यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना स्कूल कोड और रोल नंबर सहित जरूरी डेटा भरें.
  • परिणाम देखने के लिए ‘परिणाम देखें’ या ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
  • UP Board 12th Result 2024: मार्कशीट में रहेगी ये जानकारी

    • कक्षा
    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • मां का नाम
    • पिता का नाम
    • जिला/स्कूल कोड
    • समूह कोड
    • थ्योरी नंबर
    • प्रैक्टिकल नंबर
    • कुल अंक
    • अधिकतम अंक
    • परिणाम/डिवीजन

    बता दें कि 2023 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को एक साथ जारी किया गया था. इस बार नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए जा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811