यशवंत सराठे बरेली रायसेन
नर्मदा पुरम संसदीय क्षेत्र की उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम भिलाड़या में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा का चुनाव प्रचार के दौरान भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संजय शर्मा का पुष्पहारों से सम्मान किया गया 26तारीक को होने जा रहे लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अब कोई कोर कसर वाकी नहीं रहने देना चाहता है।सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी गांव गांव घर-घर अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ दरवाजों पर दस्तक दे रहे हैं।

पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेश पटेल के ग्रह ग्राम भिलाड़या में उनके निवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक संजय शर्मा पूर्व सांसद रामेश्वर दयाल नीखरा जी पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल पूर्व विधायक राजेश सिंह पटेल पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के साथ क्षेत्र के सभी वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने अपने-अपने विचार रखें और सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी संजू शर्मा को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी संजू शर्मा के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव पालीवाल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरीश पालीवाल युद्धवीर सिंह पटेल ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत भूपेंद्र सिंह चौधरी कवेंद्र सिंह रघुवंशी के साथ मंडलम सेक्टर के प्रभारी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी सेवादल के पदाधिकारी के वावजूद कई ग्रामवासी भी मौजूद थे। प्रत्याशी संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की गारंटी आम जनता, किसान, व्यापारी ,माताओ,बहनों को बताया और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की आगामी 26 अप्रैल को नर्मदा पुरम संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है।