Let’s travel together.

बैरसिया नगर पालिका का रिश्वतखोर लेखापाल ट्रैप,भोपाल लोकायुक्त की कार्यवाही जारी

0 494

 

तारकेश्वर शर्मा

बेरसिया भोपाल। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर करीब पांच लाख का पेमेंट करने के एवज में नगर पालिका बैरसिया के लेखापाल सचिन कठाने द्वारा 10% के हिसाब से 50000/ रू की रिश्वत की मांग की थी।इसकी शिकायत पर लोकायुक्त भोपाल की टीम ने रिश्वत की पहली किश्त 20,000 रू लेते  आरोपी को गिरफ्तार किया हे।

जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को आवेदक सुनील कुमार पिता मदन लाल ने पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल संभाग को लिखित शिकायत किया कि वह एक गवर्नमेंट कांट्रेक्टर है और उसे मई 2023 में नगर पालिका बैरसिया द्वारा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दुकान निर्माण का ठेका मिला था । निर्माण कार्य पूर्ण होने पर करीब पांच लाख का पेमेंट करने के एवज में नगर पालिका बैरसिया के लेखापाल सचिन कठाने द्वारा 10% के हिसाब से 50000/ रू की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत सत्यापन उपरांत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन भोपाल के मार्गदर्शन में गठित टीम डीएसपी अनिल बाजपाई, ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर, निरीक्षक नीलम पटवा , रामदास कुर्मी राजेंद्र पावन मुकेश परमार हेमेंद्र पाल ने आज दिनांक 9 अप्रैल 2024 को आरोपी लेखपाल नगर पालिका बैरसिया सचिन कठाने को रिश्वत की पहली किश्त 20,000 रू लेते हुए लोकायुक्त भोपाल ने लोकसेवा केंद्र परिसर में रंगे हाथो पकड़ा। कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811