Let’s travel together.

सीहोर में अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हजारों टन भूसा जलकर हुआ राख…

0 58

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कांकखेड़ा पर स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसे में अचानक सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं  थी और आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंका गया। बताया जा रहा है कि हजारों टन भूसे में यह आग लगी थी।

फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लगातार जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। सोमवार की सुबह अचानक फैक्ट्री में धुआं उठने लगा इसके बाद देखते ही देखते अचानक भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811