Let’s travel together.

पिकनिक पार्टी कर लौट रहे आर्मी कैप्टन ने तीन बाइक सवार व महिला को मारी टक्कर, गिरफ्तार

0 42

महू। महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गोंदा रोड पर रविवार सुबह ट्रेनिंग पर आए आर्मी अफसर ने तीन बाइक सवार और 1 पैदल महिला को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को इंदौर के निजी अस्पताल में रेफर किया है। वहीं 1 को महू के गेटवेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आर्मी अफसर जामगेट से पिकनिक पार्टी कर लौट रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी में ट्रेनिंग पर आए कैप्टन नित्यम अरोड़ा (25) शनिवार को किसी पार्टी में गए थे। रविवार सुबह वह अपनी कार एमएच 31 ईए 4443 से जाम गेट से लौट रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच गाड़ी चलाते हुए अचानक उनकी आंख लग गई और गाड़ी रांग साइड पर आ गई। जहां उन्होंने 4 बाइक सवार और एक पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने कैप्टन को किया गिरफ्तार

घटना में जितेंद्र व उसके पिता मानसिंह सोलंकी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित जगदीश शर्मा निवासी आष्टा, जयश, सिद्दीका को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं यशोदा पत्नी श्यामलाल बामनिया का महू के गेटवेल अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी जब्त कर ली। वहीं आरोपित कैप्टन नित्यम अरोड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811