Let’s travel together.

कान्हा नेशनल पार्क: नीलम ने किया चीतल का शिकार, पर्यटकों ने पास से देखा नजारा

0 50

मंडला(अरविंद सोनी): सुप्रसिद्ध नेशनल पार्क कान्हा में पर्यटकों का आना लगातार जारी है। वहीं पर्यटकों को पार्क में लगातार बाघों के दीदार हो रहे हैं। कभी बच्चों के साथ हठखेलियां करती बाघिन तो कभी आपस में दाव पेंच करते बाघ। ऐसे बहुत से वीडियो पर्यटक अपने कैमरों मे कैद कर लेते हैं। इसी बीच कान्हा नेशनल पार्क से एक और रोमांच से भर देने वाला वीडियो पर्यटकों द्वारा कैप्चर किया गया है जिसमें प्रसिद्ध बाघिन नीलम और उसके दो शावक दिखाई दे रहे हैं जिसमें नीलम ने एक चीतल का शिकार किया और साथ उसके दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

बाघिन नीलम शिकार को खा रही और उसे माकूल स्थान झाड़ियों मे लें जाते दिखाई दे रही है। अकसर ऐसे वीडियो पार्क में बहुत ही कम दिखाई देते हैं। इस खास नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग ध्यान और प्राणायाम सत्र का किया आयोजन     |     अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811