Let’s travel together.

बैतूल: शादी से इंकार किया तो भड़के प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

0 147

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्यार में असफल प्रेमी ने प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल लगाकर जिंदा जला दिया। हादसे में प्रेमिका बुरी तरह झुलस गई है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर की है, जहां पर रहने वाली आदिवासी प्रेमिका ने प्रेमी आर्यन मालवीय के नशे में रहने और मारपीट करने की वजह से रिश्ता तोड़ लिया और शादी करने से मना कर दिया। नाराज होकर प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

सोमवार सुबह आर्यन अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था और उससे विवाद किया था। प्रेमिका ने इसकी शिकायत गंज थाने में भी की थी लेकिन दोनों के बीच थाने में समझौता हो गया था। प्रेमिका से प्रेमी ने दोबारा परेशान नहीं करने का वादा किया था। लेकिन सनकी प्रेमी आर्यन मालवीय देर रात प्रेमिका के घर पेट्रोल लेकर पहुंचा और पहले प्रेमिका के घर पर पेट्रोल डाला जिसकी भनक प्रेमिका और उसकी मां को लगी तो दोनों ही घर से बाहर निकल गई। बाहर प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। घटना में प्रेमिका बुरी तरह से झुलस गई है। प्रेमिका पेट्रोल पंप पर काम करती है और अपनी मां के साथ हमलापुर में किराए के मकान में रहती है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। वहीं पुलिस आरोपी आर्यन मालवीय की तलाश में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811